मल्हार

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 11 साल बेमिसाल…मल्हार मंडल में कार्यशाला आयोजित,

उदय सिंह

मल्हार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याणकारी कार्यों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा मल्हार मंडल में “11 साल बेमिसाल” कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला नेतृत्व के आह्वान पर किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की जयकारों और भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब मजदूरों के कल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर बल दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सुर्या ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और लाभार्थियों तक पहुंच की रणनीति साझा की। उन्होंने बूथ स्तर पर “सेवा से समृद्धि” कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री रोहित कश्यप ने किया। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी सीताराम साहू, दिलीप पांडेय, देवचरण यादव, विधी रजक, देवेंद्र जायसवाल,

धनेश्वर कैवर्त, पार्षद आशुतोष वर्मा, सपना यादव, मिलु कैवर्त, मिथुन यादव, बालमुकुंद वैष्णव, दीपक गुप्ता, कृष्णा साहू, हेमंत साहू, बहोरन कैवर्त, भुवनेश्वर निर्मलकर, विमल कांत, हरिओम श्रीवास, अजित सिंह, जतन कैवर्त, आकाश कैवर्त, रामकुमार वर्मा, पुरुषोत्तम पटेल, राजेश यादव, मनालाल टंडन, शनि साहू, रामकुमार पटेल, धनकुमारी धिवर, उमा बाई, शैल बाई सहित नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, मंडल मातृशक्ति, बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...