मल्हार

मल्हार मंडल में मनाया गया भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल का जन्मदिन… सादगी और हर्षोल्लास से शामिल हुए समर्थक,

उदय सिंह

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल का जन्मदिन मल्हार मंडल में सादगीपूर्ण और उत्साहभरे माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत करते हुए मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री जायसवाल ने अपने परिवार के साथ मां डिडनेश्वरी मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सुर्या, मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष सीताराम साहू, महामंत्री राजकुमार वर्मा, मंत्री विधि रजक, रोहित कश्यप, देवचरण यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी कैवर्त, पार्षद सपना यादव, मिलु कैवर्त, आशुतोष वर्मा,व महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। परिवार की महिलाओं का अभिनंदन नगर व मंडल की महिला पार्षदों ने किया।

सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं के साथ बधाई दी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष व सीएमओ द्वारा एक बरगद का पौधा भेंट स्वरूप दिया गया। जिलाध्यक्ष ने अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी को जन्मदिन पर एक वृक्ष लगाने की प्रेरणा दी।

इस कार्यक्रम में दिलीप पांडेय, धनेश्वर कैवर्त, मिथुन यादव, आकाश कैवर्त, शनि साहू, भुवनेश्वर, अंजना बाई, गंगा बाई, सरस्वती, सुमित्रा बाई, शिवकुमारी कैवर्त, शैल कुमारी वर्मा, पुरुषोत्तम पटेल, राजेश यादव व कोटा मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पार्टी के वरिष्ठों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी... दूल्हे समेत कई बाराती घायल, शासकीय जमीन और रास्ते पर भू माफियाओं द्वारा कब्जे को लेकर कूट रचना की शिकायत... सीमांकन प्रक्रिया पर... निर्दयी मां ने ढाई साल के मासूम को उतारा मौत के घाट.....पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा सरकारी तंत्र की मनमानी उजागर.... वीडियो वायरल होते ही हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई, दो जिम्मेदार अधिकार... सीपत:- मोबाइल टॉवर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश..3 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार, मंगेतर की बेवफाई बनी मौत की वजह.... युवती के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अक्षय तृतीया पर भगवा रंग में रंगेगा सरकंडा...परशुराम जयंती पर ऐतिहासिक शोभायात्रा का होगा आगाज़, दिनदहाड़े झपटमारी.... बैंक महिला कर्मचारी से मोबाइल छीनकर फरार हुआ बाइक सवार शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी पर हमला....हंसिया से किया वार, मामला दर्ज ऑटो में गांजा सप्लाई.... ज्वाली नाला के पास 20 किलो मादक पदार्थ के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार