पचपेड़ी

पचपेडी:- नवविवाहिता ने कीटनाशक पीकर की थी आत्महत्या….आरोपी पति के खिलाफ़ अपराध दर्ज

उदय सिंह

पचपेडी – ग्राम पचपेडी की 22 वर्षीय विवाहिता प्रतिमा कुर्रे द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में थाना पचपेडी पुलिस ने मृतिका के पति रूपेश कुर्रे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिमा का विवाह वर्ष 2023 में ग्राम पचपेडी निवासी रूपेश कुर्रे से सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के कुछ ही समय बाद से रूपेश अपनी पत्नी पर चरित्र शंका कर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने लगा। मृतिका के मायके पक्ष ने बताया कि प्रतिमा सात माह की गर्भवती थी और पति द्वारा लगातार मारपीट व धमकी दी जाती थी कि “यहां से तुम्हारी लाश ही जाएगी।” इन घटनाओं से तंग आकर प्रतिमा ने 11 मई 2025 को घास-फूस मारने की दवा पी ली थी। परिजनों द्वारा उसे गंभीर अवस्था में लाईफ केयर अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 17 मई को उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की रिपोर्ट पहले तोरवा थाना में की गई थी, जिसे बाद में पचपेडी थाना स्थानांतरित किया गया। पूर्व में भी मृतिका के द्वारा मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद पति के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप...