गौरेला

युवक की जंगल मे मिली लाश, पत्थर से कुचलकर की गई है हत्या….पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

गौरेला- जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के करंगरा गाँव के पास जंगल मे एक युवक की लाश आज ग्रामीणों ने देखी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की हत्या बेहद ही निर्दयता से की गई है, जिसके सिर पर कई बार वार कर पहचान छुपाने की कोशिश की गई है। फ़िलहाल पुलिस ने उसके कपड़े और हुलिए के आधार पर मृत युवक की शिनाख्त मिथिलेश शुक्ला पिता रामसेवक उम्र 30 वर्ष निवासी रेस्ट हाउस रोड समता नगर गौरेला के रूप में की है।

मामले में हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने में जुट गई, जिनके हाथ अहम सुराग भी लग चुके है, फ़िलहाल इस हत्या के पीछे वजह क्या है और अपराधी कौन है इसका खुलासा नही हुआ है, पुलिस गंभीरता से जांच कार्रवाई में जुटी हुई है, लेकिन क्षेत्र में ऐसी हत्या की घटना से सनसनी फैल गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त...