कोटा

कोटा:- जंगल में मिली महिला की खून से लथपथ लाश…धारदार हथियार से हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में बुधवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुंवरिया बाई बघेल की हत्या की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। महिला की खून से सनी लाश गांव के बाहर जंगल में टावर लाइन के पास झाड़ियों में पड़ी मिली। शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव पाए गए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंवरिया बाई दोपहर खेत की ओर निकली थीं। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजन उन्हें खोजने निकले। झाड़ियों में लाश मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कोटा थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से खून के धब्बे, पेड़ की कटी डंगाल और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं, जिससे आशंका है कि हत्या में इनका उपयोग किया गया होगा।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया गया। शाम हो जाने के कारण पोस्टमार्टम गुरुवार को किया गया। पुलिस की टीम गांव में डटी हुई है और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ कर रही है और हत्या की वजह एवं आरोपी की तलाश में पुलिस सक्रिय रूप से जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...