जांजगीर चाँपा

रेलवे पटरी पर माँ की मौत… चमत्कार से सुरक्षित बचा बच्चा, कई गुजरती ट्रेन के बीच दिल दहला देने वाली घटना,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर के रेलवे फाटक के पास दिल को झकझोर देने वाली एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे के साथ ट्रेन के सामने आकर जान देने की कोशिश की, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन चमत्कारिक रूप से बच्चा पूरी तरह सुरक्षित बच गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका शिवकुमारी पति मंतराम कल्याणपुर की आश्रित ग्राम पंचायत दर्री टांडे की निवासी थी। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही मजदूरी के सिलसिले में बाहर गई हुई थी और हाल ही में घर लौटी थी। लौटने के बाद रात में किसी पारिवारिक विवाद के चलते वह अपने छोटे बेटे को लेकर घर से निकल गई। शिवकुमारी कल्याणपुर और कोटमी सोनार को जोड़ने वाले रेलवे ट्रैक पर पहुंची और वहां जान देने की नीयत से ट्रेन के सामने आ गई। ट्रेन की टक्कर से वह बुरी तरह घायल होकर पटरी पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। लेकिन उसका डेढ़ साल का बेटा, जो उसके साथ था, चमत्कारी रूप से पूरी तरह सुरक्षित बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा पटरी पर गिरा हुआ लगातार रो रहा था और इसी दौरान उसके ऊपर से दो-तीन ट्रेनें भी गुज़र गईं, पर वह बाल-बाल बचा। लोगों ने इसे भगवान का चमत्कार बताया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना अकलतरा रेलवे स्टेशन को दी। मौके पर पहुंची टीम ने बच्चे को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह स्वस्थ पाया। बताया जा रहा है कि शिवकुमारी का यह दूसरा विवाह था और पहले पति से उसके दो बच्चे भी हैं। मृतका के वर्तमान पति मंतराम की पहली पत्नी ने भी कुछ साल पहले आत्महत्या कर ली थी। घटना के वक्त मंतराम घर पर मौजूद नहीं था। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। एक माँ की मर्मांतक मौत और उसके बच्चे का चमत्कारी रूप से बच जाना लोगों को भीतर तक झकझोर गया है। फिलहाल मामले की जांच अकलतरा पुलिस द्वारा की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...