क्राइम बिलासपुर

तालाब किनारे जुआरियों की महफ़िल में पुलिस ने की छापेमारी… मौके पर 14 जुआरीयो से नगदी और बाइक जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ताश पत्ती से जुआ खेल रहे 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें चोरभट्ठी खुर्द तालाब के पास घेराबंदी कर आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा गया। मौके से नगदी 9700, तीन ताश की गड्डी, एक पल्सर बाइक, एक स्कूटी और तीन हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरभट्ठी खुर्द तालाब के पास कुछ लोग ताश पत्तियों से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस पर निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर मौके से सभी 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अबरार, शाहजहां, जावेद खान, ताहीर अली, नफीस खान, सैफ अली, बहाव खान, अनीश अली, सलीम खान, विरेंद्र विश्वकर्मा, मुनव्वर, अमीर खान, ईसान अली और कांती कुमार वैष्णव शामिल हैं। सभी आरोपी चोरभट्ठी थाना सकरी क्षेत्र के निवासी हैं। मौके से बरामद सामग्री में 9700 नगद, तीन ताश की गड्डी, पल्सर मोटरसाइकिल (CG10BE6486), स्कूटी (CG10BY5538), और हीरो एचएफ डिलक्स (CG10BY0189) वाहन शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 418/2025 दर्ज कर कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रदीप आर्य, प्रधान आरक्षक रवि कुमार लहरे, आरक्षक इंद्रावन सिंह मरकाम, रूपेश कौशिक, विनेन्द्र कौशिक, रविशेखर सिरो और कृष्णा मार्को की प्रमुख भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,