बिलासपुर

पुलिस ने सुलझाए ई-रिक्शा चोरी के 2 मामले….. 1 नाबालिग सहित 2 चोर गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के दो अलग-अलग मामलों को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी हुए 80,000 रुपये कीमत के दो ई-रिक्शा बरामद किए हैं। इन मामलों में एक आरोपी, शिवम सिंह ठाकुर 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।पुलिस के अनुसार, पहला मामला 15 जून 2025 को प्रदीप कुमार पटेल द्वारा दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि 31 मई 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे उनका ई-रिक्शा शनिचरी बाजार के एक होटल के बाहर से चोरी हो गया था। दूसरा मामला 16 जून 2025 को बंधु वाधवानी ने दर्ज कराया, जिन्होंने बताया कि 31 मई 2025 को सुबह करीब 11:00 बजे उनका ई-रिक्शा भी शनिचरी बाजार में एक पेड़ के पास से गायब हो गया था।इन शिकायतों के बाद, सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की तलाश शुरू की। 23 जून 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवम सिंह ठाकुर को 31 मई 2025 को एक ई-रिक्शा चलाते हुए देखा गया था, और उसने उसे खेत किनारे छिपा रखा है। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस टीम ने तत्काल शिवम सिंह ठाकुर का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया।
पूछताछ में शिवम सिंह ठाकुर ने चोरी करना कबूल किया और उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया ई-रिक्शा क्र. CG 10 BT 9745 बरामद किया गया। यह ई-रिक्शा अपराध क्रमांक 844/2025 से संबंधित था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इसी प्रकार, अपराध क्रमांक 840/2025 में चोरी हुआ ई-रिक्शा क्र. CG 10 BU 2101 एक नाबालिग बालक के कब्जे से बरामद किया गया। नाबालिग के खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार।