कोटा

कोटा:- चरित्र शंका में पत्नी की पीट पीटकर हत्या… जंगल में छिपा आरोपी पति गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चौकी बेलगहना, थाना कोटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतौना रगरापारा में पत्नी की चरित्र पर शंका करते हुए हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल में छिप गया था, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 जून 2025 को प्रार्थी दशमत बाई सौता निवासी मझवानी ने बेलगहना चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका दामाद पंचराम सौता उम्र 40 वर्ष निवासी छतौना रगरापारा ने अपनी पत्नी रात बाई की ईंट और डंडे से मारकर हत्या कर दी है। घटना 22-23 जून की दरम्यानी रात की बताई जा रही है, जब आरोपी ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी को घर के पीछे जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। फारेंसिक टीम की मौजूदगी में घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।
पुलिस की सक्रियता से आरोपी पंचराम सौता को 24 घंटे के भीतर उसके घर के पीछे जंगल से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त ईंट व डंडा पुलिस को बताए स्थान से बरामद किया गया। पंचराम सौता के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे दिनांक 24 जून को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राज सिंह, प्रधान आरक्षक नरेंद्र पात्रे, ईश्वर नेताम, रवि कँवर, अंकित जायसवाल तथा महिला आरक्षक किरण राठौर की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...