छत्तीसगढ़बिलासपुर

चौके-छक्कों से दिया मतदान का संदेश , हर हाल में मतदान तो करना ही है, कहा खिलाड़ियों ने

इस अवसर पर उपस्थित सभी खिलाड़ियों ने मतदान करने की शपथ ली

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत 23 अप्रैल को मतदान के लिये सभी को मतदान केन्द्रों पर पहुंचना है और अपना वोट देना ही है। इस संदेश के साथ मतदाता जागरूकता के लिये रघुराज सिंह स्टेडियम में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन मैच में जिला प्रशासन और सीएमडी काॅलेज के नये मतदाताओं की टीम ने भाग लिया। जिसमें जिला प्रशासन की टीम 7 विकेट से विजयी रही।
संभागायुक्त टी.सी.महावर, आईजी पुलिस मुकेश गुप्ता, कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल, सहायक कलेक्टर कुणाल दुदावत, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष चतुर्वेदी एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारियों ने जिला प्रशासन की ओर से मैच खेला। संभागायुक्त श्री महावर और आईजी श्री गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, साथ ही मैच में भाग लेकर शानदार बेटिंग और बाॅलिंग का प्रदर्शन भी किया। पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने टीम के लिये विजयी रन बटोरे।

मैन आॅफ द मैच डिप्टी कलेक्टर आशुतोष चतुर्वेदी रहे। बेस्ट बाॅलर सहायक कलेक्टर कुणाल दुदावत और बेस्ट विकेट सीएमडी काॅलेज के छात्र श्री हनुमंत के नाम रहा।
इस अवसर पर संभागायुक्त ने कहा कि कोई भी मैच हो उसमें खेल भावना सर्वोपरि है। यह मैच मतदाता जागरूकता के संदेश के लिये है। सभी मतदाता 23 अप्रैल को मतदान करने अवश्य जायें और स्वतंत्र, निष्पक्ष रूप से मतदान करें। स्वयं जायें, साथ ही अपने आसपास एवं पड़ोसियों को भी मतदान करने के लिये प्रोत्साहित करें। आईजी श्री गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि इस मैच का उद्देश्य अवश्य पूरा होगा। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने कहा कि वोट देना हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि हमारा कर्तव्य भी है इसलिये हम सभी वोट देने अवश्य जायें। पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...