रायपुर

“नशे को ना, ज़िंदगी को हां” – रायपुर में नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रमेश राजपूत

रायपुर – नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर संकल्प सांस्कृतिक समिति की निर्देशक मनीषा शर्मा के निर्देशन में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित परियोजना राज्य स्तरीय समन्वय एजेंसी (SLCA), छत्तीसगढ़ के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत राजधानी रायपुर की तीसरी बटालियन एवं छत्तीसगढ़ डिफेंस अकादमी में क्षमता विकास सत्र आयोजित किया गया, वहीं भाटागांव में स्थानीय नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इन सभी कार्यक्रमों में नशे के दुष्प्रभाव, बचाव के उपाय तथा नशामुक्त भारत अभियान में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित किया गया। प्रतिभागियों को यह बताया गया कि समाज में छोटे-छोटे प्रयासों से भी नशे की लत की रोकथाम संभव है।

कार्यक्रम में एकीकृत नशा मुक्ति सह पुनर्वास केंद्र (IRCA), आउटरीच ड्रॉप इन सेंटर (ODIC) एवं कम्युनिटी बेस्ड पियर लीड इंटरवेंशन (CPLI) की सेवाओं की जानकारी दी गई, जिनके माध्यम से नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों को परामर्श, उपचार एवं पुनर्वास सहायता प्रदान की जाती है। सभी प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और “नशे को ना, ज़िंदगी को हां” का संकल्प लिया। इस अभियान के माध्यम से नशे के खिलाफ जनजागरूकता का मजबूत संदेश दिया गया। कार्यक्रम की सफलता में IRCA से अजय श्रीवास्तव, मनीष अवस्थी, शैलेश भगत, अरुण मिंज, मनोज मिश्रण; SLCA से सौरव तिवारी, नीरज साहू, मनीषा कुर्रे; CPLI से राजकमल रात्रे, जिज्ञासा पाल एवं ODIC से सुषमा सेन, विवेक बंजारे ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशे से मुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की जागरूकता और सहभागिता आवश्यक है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,