बिलासपुर

नीलकंठ होटल पर अधिकारी मेहरबान ?,,खुलेआम तिगुने दाम में बेचे जा रहे समोसे और अन्य सामान,,,कार्यवाही करने वाला कोई नहीं…वही ठेले गुमटी वालो पर रोजाना कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नीलकंठ होटल में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जहाँ ज़िम्मेदार अधिकारी अपनी आँख मुंदे बैठे है। जिसका फायदा उठाकर नीलकंठ का संचालक तिगुने दाम में सामानो की बिक्री कर रहा है। कोरोना के आतंक को देखते हुए प्रदेश के साथ ही जिले में लॉक डाउन लगाया गया है। जिसमे अति आवश्यक सामानो के अलावा अन्य सामानों की बिक्री पर रोक गई है। वही सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक फल सब्ज़ी की बिक्री ठेले के माध्यम से करने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही राशन समान की होम डिलीवरी की जा सकती है। लेकिन प्रताप चौक स्थित नीलकंठ होटल का संचालक अपनी ऊंची पहुंच के दम पर बेखौफ समोसे और अन्य सामान तिगुने दाम में बेच रहा है। यहा समोसा 15 रु तो चाय और अन्य सामानों की तिगुनी कीमत वसूली जा रही है। नीलकंठ का संचालक पहले भी आपदा को अवसर में बदलने कोई कसर नहीं छोड़ा था,वही इस बार भी लॉकडाउन के दौरान सारे नियमों को ताक में रखकर ऑनलाइन डिलीवरी की जगह खुलेआम सामानों की बिक्री के साथ कोरोना परोस रहा है। पर शायद अधिकारियों के हाथ यहाँ कार्रवाई करने से कांपते हैं तभी तो नीलकंठ का संचालक बिना किसी डर के खुले आम खाद्य सामानों की बिक्री कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ गरीब ठेले गुमटी वालों के ऊपर कार्यवाही की जा रही है। जिससे यह तो साफ हो गया की इस दुनिया मे पैसे वालों का ही बोल बाला है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप...