मुंगेली

मुंगेली:- कुसुम स्मेल्टर्स प्लांट में फिर हादसा… कूलिंग टंकी में गिरने से एक श्रमिक की मौत,

उदय सिंह

मुंगेली – जिले के सरगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनी स्थित कुसुम स्मेल्टर्स प्लांट के फेरो डिवीजन में रविवार रात एक हादसा हो गया। रात्रिकालीन गश्त के दौरान राजेश सिंह ठाकुर पिता सूचित ठाकुर, निवासी औरंगाबाद, कार्यस्थल पर स्थित कूलिंग यूनिट की टंकी में गिर गए।

घटना के तत्काल बाद साथी कर्मचारियों द्वारा उन्हें मातृछाया हॉस्पिटल बिलासपुर ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सिम्स रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए तत्काल राजस्व, पुलिस सहित संबंधित विभागों की टीम को घटनास्थल पर भेजने के निर्देश दिए।

तहसीलदार अतुल वैष्णव सरगांव, थाना प्रभारी सरगांव एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। विशेषज्ञों की सहायता से घटनास्थल की सूक्ष्मता से तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य जांच की जा रही है। पथरिया एसडीएम अजय शतरंज ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी एवं सुरक्षा मानकों की अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु प्लांट प्रबंधन से भी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला