कोटा

सरकारी स्कूलो में चल रही शिक्षकों की मनमानी….डीईओ ने निरीक्षण में पकड़ी भारी अव्यवस्था, प्राचार्य सहित 9 शिक्षकों को नोटिस,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा विकासखंड के ग्राम खोंगसरा हॉयर सेकंडरी स्कूल के निरीक्षण में भारी अव्यवस्था पकड़ी गई। शनिवार को सवेरे की स्कूल में लगभग 2 सौ की दर्ज संख्या में से केवल एक दर्जन बच्चे उपस्थित हुए। स्कूल प्राचार्य ने इन बच्चों को पढ़ाई कराने के बजाय छुट्टी कर दी। उन्हें घर जाने को कह दिया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी इसी दौरान निरीक्षण करते हुए लगभग 11 बजे अचानक स्कूल पहुंच गए ।

पूछताछ किए जाने पूरा माजरा सामने आया। यही नहीं प्राचार्य ने बिना आवेदन पत्र के गैरहाजिर 4 शिक्षकों की उपस्थिति पंजी में सीएल चढ़ा दिया था। आवेदन पत्र मांगने पर बगलें झांकने लगे। श्री लहरें वहां प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता और लापरवाही मानते हुए प्राचार्य सहित 9 शिक्षक और कर्मचारी को शो काज नोटिस जारी किए हैं। बिना आवेदन पत्र के अनुपस्थित शिक्षकों में लेक्चरर एम मीणा, सविता गांगुली, व्यायाम निदेशक डॉक्टर किरण सरावगी और एक कर्मचारी डीके चतुर्वेदी शामिल हैं।

कुछ शिक्षक उपस्थित जरूर थे। गप्पे हांकते पाए गए। स्कूल में अभी तक न तो उनके द्वारा टाइम टेबल जारी किया गया है और न ही पाठ्यक्रम पंजी बनाई गई है। डायरी भी संधारित होना नहीं पाया गया। ऐसे लापरवाह किस्म के गैर जिम्मेदार 4 शिक्षकों को भी नोटिस जारी की गई है।

इसके विपरीत खैरा (छपोरा) स्कूल के निरीक्षण में व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। बच्चे उपस्थित थे। कापी किताब वितरित हो चुके हैं। बच्चे उत्साह के साथ मध्याह्न भोजन ले रहे थे।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ...