बिलासपुर

शराब भट्ठी के पास अपराधियों का आतंक… फिर एक युवक पर खूनी हमला, आरोपी कर रहा था अवैध वसूली,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला शराब भट्ठी में एक व्यक्ति पर शराब की शीशी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल कुंदन पटेल, निवासी राजाबाड़ा मंगला, ने बताया कि वह खेती-किसानी और सब्जी व्यवसाय करता है। शाम लगभग 4 बजे जब वह शराब भट्ठी पहुंचा, तभी अमित यादव उर्फ फोनी वहां आया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर अमित ने अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए शराब की शीशी से उसके चेहरे पर हमला कर दिया। इस हमले में कुंदन के दाहिनी आंख के नीचे, माथे, सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं, जिससे खून बहने लगा।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुंदन को उसके भतीजे द्वारा अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अमित यादव के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 119(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

अवैध वसूली बन रही वजह..

मंगला, कोनी, मिनी बस्ती, सिरगिट्टी, सरकंडा सहित कई क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने वाले अपराधियों का आतंक सामने आ चुका है, जो लोगों पर जानलेवा हमला भी कर रहे है, पिछले दिनों तो एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें आरोपी हथियार से मारने की धमकी दे रहा था। इन अपराधियों के हौसलें इतने बुलन्द होते जा रहे है कि कही भी किसी से भी लूट और मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे है, जिससे लोग भयभीत है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी... दूल्हे समेत कई बाराती घायल, शासकीय जमीन और रास्ते पर भू माफियाओं द्वारा कब्जे को लेकर कूट रचना की शिकायत... सीमांकन प्रक्रिया पर... निर्दयी मां ने ढाई साल के मासूम को उतारा मौत के घाट.....पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा सरकारी तंत्र की मनमानी उजागर.... वीडियो वायरल होते ही हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई, दो जिम्मेदार अधिकार... सीपत:- मोबाइल टॉवर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश..3 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार, मंगेतर की बेवफाई बनी मौत की वजह.... युवती के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अक्षय तृतीया पर भगवा रंग में रंगेगा सरकंडा...परशुराम जयंती पर ऐतिहासिक शोभायात्रा का होगा आगाज़, दिनदहाड़े झपटमारी.... बैंक महिला कर्मचारी से मोबाइल छीनकर फरार हुआ बाइक सवार शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी पर हमला....हंसिया से किया वार, मामला दर्ज ऑटो में गांजा सप्लाई.... ज्वाली नाला के पास 20 किलो मादक पदार्थ के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार