बिलासपुर

लूट के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, किसान को बनाया था निशाना….अपनो ही ने नियत बिगड़ने पर दिया था घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सरकंडा पुलिस ने महज 12 घंटे में ही किसान से लूट की वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़कर सफलता प्राप्त की है। जिसमे दोनों आरोपियों से लूट की रकम में से 62 हजार नगद और एक मोबाइल को जब्त किया गया है। दरअसल सीपत बसहा निवासी किसान गुलाब प्रसाद यादव अपने दोस्त चंदराम साहू के साथ ट्रेक्टर की क़िस्त पटाने बिलासपुर एचडीएफसी बैंक आया था, लेकिन क़िस्त न पटने की वजह से वह वापस लौट रहे थे, तभी बारिश की वजह से रात में वह अपने परिचय के यहाँ हरश्रृंगार अटल आवास में रुक गए,

जहाँ आरोपी सरवन साहू और रवि गंधर्व की नीयत किसान के पैसों को देखकर बिगड़ गई और उन्होंने विवाद करते हुए 1 लाख रुपए की लूट कर ली। मामले में पीड़ित ने सरकड़ा थाने में शिकायत की जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने 12 घंटे में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की रकम में से 62 हजार नगद और लूट की रकम से खरीदे गए मोबाइल को जप्त कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...