बिलासपुर

धर्मनगरी मल्हार की जर्जर सड़क को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जताई चिंता…..लोक निर्माण विभाग को सौपा ज्ञापन,

उदय सिंह

बिलासपुर – धर्मनगरी मल्हार की बदहाल सड़कों को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौपकर तत्काल सुधार कार्य की मांग की है। उन्होंने नगर पंचायत मल्हार की सड़क की स्थिति को अत्यंत दयनीय बताते हुए इसे जनसुविधा और सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर विषय बताया है। श्री सिंह ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया कि मल्हार के बस स्टैंड से लेकर मॉं डिंडनेश्वरी देवी मंदिर तक की मात्र डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क

विगत कई वर्षों से जर्जर हालत में है। इस मार्ग का धार्मिक और क्षेत्रीय महत्व भी है क्योंकि यह सिर्फ मल्हार के ही नहीं, आसपास के दर्जनों गांवों के लिए भी मुख्य संपर्क मार्ग है। उन्होंने लिखा कि इस मार्ग की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि बरसात के मौसम में उस पर चलना भी मुश्किल हो गया है।

जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें बताया गया कि इस विषय पर लोक निर्माण विभाग को पूर्व में भी कई बार पत्राचार किया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। अब जबकि वर्षा ऋतु शुरू हो चुकी है, समस्या और अधिक गंभीर हो गई है। श्री सिंह ने विभाग से अपील की है कि मल्हार की इस प्रमुख सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण कर स्थानीय निवासियों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि मल्हार धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थल है।

जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में वहां की आधारभूत सुविधाएं विशेष रूप से सड़कें, बेहतर और सुरक्षित होनी चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि शासन-प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मल्हार वासियों को शीघ्र राहत प्रदान करेगा।इस मुद्दे को लेकर स्थानीय नागरिकों में भी आक्रोश व्याप्त है और वे शीघ्र कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। यदि विभाग जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो आंदोलन की भी चेतावनी दी जा सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार।