बिलासपुर

दो चोरियों का हुआ खुलासा…3 चोर सहित एक खरीददार गिरफ्तार, अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई थी चोरियां

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पकड़ने में स्थानीय पुलिस ने सफ़लता पाई है। जिनके पास से चोरी के समान के साथ एक खरीदार को भी पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। पहला मामला तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड में स्थित एक निजी प्रेस का है। जहां यार्ड में पड़े प्रेस मशीन के सिलेंडर कि चोरी होने के उपरांत मामले की शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस कि जांच में पता चला की घटना को अंजाम प्रेस में काम करने वाले गार्ड सकरी निवासी विनोद पाटले ने ही दिया है। जिसे बंधवा पारा निवासी शाहबाज हुसैन जो की कबाड़ का काम करता है। उसे बेच दिया था। जिसपर पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही चोरी हुए प्रेस मशीन के सिलेंडर को जब्त कर लिया है। इसी तरह तोरवा थाना क्षेत्र के बाबू खोली में स्थित सुने मकान पर हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को तोरवा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मामले में प्रार्थी ने अपनी पुत्री एम. बाला मणी के बाबू खोली तोरवा स्थित शासकीय आवास से एलजी कंपनी का एलईडी टीवी, कम्प्यूटर सेट, चांदी का लोटा, प्लेट एवं मूर्ति, सोने का टॉप, नगदी 500 रूपये एवं ओप्पो कंपनी के मोबाईल चोरी होने की शिकायत 14 अगस्त को थाने में दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस जांच कर रही थी। तभी तोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बुधवारी बाजार निवासी निखिल निराला और शिव टॉकीज चौक निवासी राहुल गोस्वामी नामक व्यक्ति बाबू खोली से चोरी किया सामान अपने -अपने घर में छिपा कर रखे है। जिसपर पुलिस ने आरोपियों के घर में दबिश देकर दोनो आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिए है। इस दौरान पता चला कि पूर्व में भी रेलवे कर्मचारी की मोटरसायकल हीरो होंडा डॉन सीजी 04 सीबी 0486 को कासिमपारा से चोरी इन्ही आरोपियों द्वारा किया गया था। इधर दोनो आरोपियों से एलईडी टीवी कम्प्यूटर सेट, चांदी का लोटा एवं प्लेट जप्त किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...