मस्तूरी

मस्तूरी:- जयरामनगर में वकील और उसके पुत्र ने अपने ही क्लाइंट पर किया हमला… प्रार्थी को सिर और पैर में आई गंभीर चोटें,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम जयरामनगर में बीती रात एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई है। प्रार्थी किशन कुमार यादव, निवासी वार्ड क्रमांक 06, जयरामनगर ने मस्तूरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि वकील शिव केंवट व उसके पुत्र सोमू केंवट ने न सिर्फ उसे गालियां दीं, बल्कि लोहे की रॉड और हाथ-मुक्कों से हमला भी किया। प्रार्थी के अनुसार, उसने जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आरोपी वकील शिव केंवट को 2000 रुपये दिए थे। प्रमाण पत्र न बनने पर जब उसने पैसे की वापसी की मांग की, तो वकील गालियां देने लगा। विवाद बढ़ने पर उसका बेटा सोमू केंवट मौके पर पहुंचा और दोनों ने मिलकर प्रार्थी के साथ मारपीट की। सोमू ने लोहे की रॉड से वार किया जबकि वकील शिव ने हाथ मुक्कों से हमला किया, जिससे प्रार्थी को सिर व पैर में चोटें आईं। घटना रात करीब 9:30 बजे जयरामनगर स्थित रितेश कपड़ा दुकान के सामने हुई। मस्तूरी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वकील शिव केंवट और उसके पुत्र सोमू केंवट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS व 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2... ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार... व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक से चल रहा था करोड़ों का खेल, कार समेत 2 ... अवैध खनिज माफियाओं में हड़कंप... बिलासपुर में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 23 वाहन जब्त, महमंद बाजार में चाकूबाजी.. बीच-बचाव करने पहुंचे युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला, मस्तूरी में दर्दनाक सड़क हादसा....बाइक सवार 2 युवकों को तेज रफ्तार इनोवा ने मारी टक्कर, 1 युवक की मौ... लोखण्डी अंडरब्रिज के पास लुटेरों का आतंक... बेसबॉल बैट से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार बिल्हा:- हिट एंड रन हादसा... अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल