मस्तूरी

मस्तूरी:- धान खरीदी में 54 लाख से अधिक का गबन… रिस्दा खरीदी केंद्र प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर पर FIR दर्ज

उदय सिंह

मस्तूरी – सेवा सहकारी समिति मर्यादित मस्तूरी के अंतर्गत धान खरीदी उपकेन्द्र रिस्दा में हुई वित्तीय अनियमितता का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुँच गया है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मस्तूरी शाखा के बैंक मैनेजर सुशील पनोरे द्वारा की गई शिकायत के आधार पर थाना मस्तूरी पुलिस ने धान खरीदी प्रभारी कृष्ण कुमार करियारे और कम्प्यूटर ऑपरेटर सुखसागर जांगड़े के खिलाफ धारा 318(4)-BNS, 320-BNS, 336-BNS, 338-BNS, 61-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान धान खरीदी में गंभीर अनियमितता सामने आई है। कम्प्यूटर रिकॉर्ड के अनुसार कुल 40879.20 क्विंटल धान खरीदी की गई थी, परंतु मिल व संग्रहण केंद्र में केवल 39115.43 क्विंटल धान का परिदान हुआ। शेष 1763.77 क्विंटल धान गायब पाया गया। जांच दल द्वारा मौके पर केवल 248 क्विंटल धान भौतिक रूप से मौजूद पाया गया, जिसमें से भी 188 क्विंटल धान स्टैक में और 60 क्विंटल फड़ में था। आरोप है कि धान खरीदी प्रभारी कृष्ण कुमार करियारे द्वारा शेष बचे 248 क्विंटल धान को भी बेचकर लगभग 7.68 लाख रुपये की राशि का गबन कर लिया गया। संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट में यह स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया गया है कि इस गबन के चलते सेवा सहकारी समिति को कुल 54,67,687 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बिलासपुर द्वारा भी इस संबंध में थाने को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। शिकायत के आधार पर अब पुलिस ने आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल