बिलासपुर

तांबे के बर्तन चमकाने के बहाने सोने की चेन लेकर भागे चोर….घर में अकेली महिला को बनाया शिकार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर, हरश्रृंगार शिवम सिटी रोड में दो अज्ञात युवक तांबे के बर्तन साफ करने के बहाने एक महिला की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है, जब नगर निगम कार्यालय में कार्यरत विनोद गुप्ता की पत्नी सत्यभामा गुप्ता घर पर अकेली थीं। पीड़िता के अनुसार, दो युवक सफाई का काम करने के बहाने घर आए और तांबे का लोटा चमकाने लगे। उन्होंने महिला के पैर की पायल भी साफ करके लौटा दी, जिससे उन पर विश्वास हो गया। इसके बाद उन्होंने महिला से पुरानी सोने की चेन साफ करने के लिए मांगी। 14 ग्राम वजन वाली सोने की चेन, जिसकी कीमत करीब 20,000 रुपये बताई जा रही है, महिला ने युवकों को दे दी। सफाई के दौरान एक युवक ने गर्म पानी लाने को कहा, जिस पर महिला जैसे ही कमरे में गई, दोनों आरोपी चेन लेकर भाग निकले। जब सत्यभामा बाहर आईं, तो दोनों युवकों को गायब पाकर आसपास पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही उनके पति विनोद गुप्ता घर पहुंचे और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 305(a)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...