बिलासपुर

बिलासपुर:- नशे में चूर आरोपी ने युवक पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला…गंभीर युवक अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गुरुवार दोपहर थाना सकरी क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी खुर्द में उस वक्त सनसनी फैल गई जब भरनी निवासी युवक गोपी वर्मा पर मामूली विवाद के चलते एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में गोपी को परिजनों द्वारा सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है। घटना लगभग दोपहर 2 बजे की है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, गोपी वर्मा पिता भुरवा वर्मा जो चौकीदारी का काम करता है अपने कुछ दोस्तों के साथ चोरभट्टी खुर्द स्थित साबिर गैराज के पास बैठा हुआ था।

तभी मोहम्मद ईशराक अली नामक युवक शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब गोपी वर्मा ने आपत्तिजनक व्यवहार का विरोध किया, तो ईशराक अली ने अपने पास रखे चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गोपी के कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही थाना सकरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहम्मद ईशराक अली के विरुद्ध पुलिस द्वारा विधिसम्मत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप... तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत