मस्तूरी

मस्तूरी: गांजा तस्करी मामले में तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे… 20 किलो गांजा और कार हुआ था जब्त,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना मस्तुरी पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के मामले में तीसरे फरार आरोपी अदीप कुमार वर्मा उर्फ टेंगना को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपीयो के कब्जे से 20 किलो 100 ग्राम गांजा, एक कार, मोबाइल फोन सहित कुल 7.11 लाख की सामग्री जब्त की गई थी। प्रकरण का खुलासा 1 जुलाई 2025 को मुखबिर की सूचना पर हुआ था, जिसमें बताया गया था कि नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा 20 वर्ष ग्राम पंधी निवासी, एक वेगनआर कार CG10 BQ 9133 में उड़ीसा से गांजा लेकर गनियारी की ओर जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार और डीएसपी एल.सी. मोहले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मस्तुरी निरीक्षक हरिश्चंद्र टांडेकर ने टीम गठित कर घेराबंदी की। जयरामनगर रलिया तिराहा के पास आरोपी को पकड़ा गया। मौके से पुलिस ने 20 किलो 100 ग्राम गांजा कीमत 2.01 लाख, एक रियलमी मोबाइल 10,000 और वेगनआर कार 5 लाख जब्त की। इसके बाद दूसरे आरोपी विनोद कुमार औधोलिया को धरमजयगढ़ से गिरफ्तार किया गया, जिसने 4 वर्षों से गांजा तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की। अब तीसरे फरार आरोपी अदीप उर्फ टेंगना वर्मा 44 वर्ष निवासी बिरकोना, कोनी से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने इसे “अवैध मादक पदार्थों पर प्रहार” की दिशा में बड़ी सफलता बताया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,