मस्तूरी

मस्तूरी: किराना दुकान में समान के पैसे मांगने पर माँ बेटे से मारपीट, हंसिए से आरोपी ने किया हमला

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिस्दा में एक किराना दुकान में मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। प्रार्थी चित्ररेखा बाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी विरेंद्र सोनवानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त की रात करीब 8 बजे आरोपी विरेंद्र सोनवानी किराना दुकान पर सिगरेट और आंवला पाउच लेने आया। जब दुकान संचालिका चित्ररेखा बाई ने उससे पैसे मांगे, तो वह गाली-गलौज करने लगा। आवाज सुनकर उनका बेटा सुंदर टंडन बीच-बचाव के लिए पहुंचा, जिस पर आरोपी ने हसिया से गर्दन पर हमला कर दिया और दाहिने हाथ की अंगुली को दांत से काट लिया। हमले में सुंदर टंडन को गर्दन व हाथ में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल