मुंगेली

सचिव सस्पेंड:- पीएम आवास कार्य में लापरवाही पर हुई कार्रवाई…

रमेश राजपूत

मुंगेली -जिला पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय द्वारा ग्राम पंचायत झिरिया के सचिव तातूराम कौशिक पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर कुंदन कुमार के द्वारा पीएम जनमन के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में विशेष रूप से प्रगति लाने के निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत सीईओ द्वारा पीएम आवास योजना के प्रगति की समीक्षा की गई जिसमें ग्राम पंचायत झरिया की प्रगति संतोषजनक नहीं पाया गया। झिरिया के सचिव पीएम आवास के कार्यों में लापरवाही, कार्य में रुचि नहीं लिया गया तथा उच्च अधिकारियों के आदेशों की लगातार अवहेलना की गई। उक्त कृत्य के फलस्वरुप छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम के अंतर्गत झिरिया सचिव कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डिंडोरी सचिव कुशराम पटेल को झिरिया सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। निलंबन अवधि में कौशिक का मुख्यालय जनपद पंचायत लोरमी निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप...