बिलासपुर

ऑटो सवार शिक्षिका के गले से सोने की चेन हुई गायब…अज्ञात महिलाओं पर चोरी की आशंका

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत महामाया विहार कालोनी वेयरहाउस रोड से शनिचरी बाज़ार आ रही एक शिक्षिका के गले से सोने के चेन की चोरी हो गई, घटना बीती शाम 4 बजे के लगभग की है, प्रार्थिया तृप्ति तिवारी ने बताया कि वह एक डीजल ऑटो में अपने बेटे के साथ बैठकर शनिचरी बाज़ार आ रही थी और जब वह सिटी कोतवाली के पास एक दुकान के सामने उतरी तो देखा उसके गले की डेढ़ तोले सोने की चैन जिसमें लॉकेट लगा हुआ था गायब थी, महिला ने बताया कि उसके साथ ऑटो में 3 महिलाएं भी बैठी थी जो फेरीवालों जैसी लग रही थी, उन्हें संदेह है कि उन्हीं महिलाओं ने उनके सोने की चेन चोरी की है, प्रार्थिया ने बताया कि उन्होंने तत्काल उक्त ऑटो की और उन महिलाओं की तलाश की लेकिन वे नही मिले, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार