बिलासपुर

लालखदान में सड़क हादसा…ढ़ाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने लिया चपेट में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ढाई वर्षीय मासूम इफ़्जान अली की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सरफराज अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 9:15 बजे वह दुकान से घर जा रहे थे, तभी उनकी मां के चीखने की आवाज आई। वे दौड़कर सड़क किनारे पहुंचे तो देखा कि ट्रेलर क्रमांक CG-12 AU-1256 ने तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए इफ़्जान अली को टक्कर मार दी, जिससे उसके कमर के नीचे का हिस्सा कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मोहल्लेवासियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर को रोक लिया। चालक की पहचान चैतराम कंवर 29 वर्ष निवासी ग्राम कर्मा, थाना सीपत के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इफ़्जान अली, लालखदान निवासी डॉक्टर इकबाल अली के पुत्र, शहजाद अली के पोते एवं बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली के भतीजे थे। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों और परिचितों में गहरा आक्रोश और दुख है। मासूम का जनाजा आज दोपहर 2 बजे निकाला जाएगा और लालखदान कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी