रतनपुर

रतनपुर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया…जगह जगह दिखा देशभक्ति का जज़्बा,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – धार्मिक नगरी रतनपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही नगर का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सुबह विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बैण्ड-बाजों की धुन पर प्रभात फेरी निकाली।

तिरंगा हाथों में लिए छोटे-छोटे बच्चे आकर्षक परिधानों में सजे हुए नगर भ्रमण करते हुए देशभक्ति के नारे लगाते नजर आए। प्रभात फेरी के पश्चात विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, भाषण एवं नृत्य प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक हाथी किला परिसर में विशेष ध्वजारोहण कार्यक्रम रखा गया, जिसमें नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भाजपा मंडल रतनपुर ने पुराने बस स्टैंड पर ध्वजारोहण किया, जबकि नगर पालिका रतनपुर कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। महामाया चौक पर कांग्रेस कमेटी रतनपुर द्वारा आयोजित समारोह में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।

इस दौरान देशभक्ति गीतों की धुन और तिरंगे के रंगों से सजी सजावट ने पूरे माहौल को भावनात्मक बना दिया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर रतनपुरवासियों ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए देश सेवा का संकल्प दोहराया। नगर में दिनभर देशभक्ति का उल्लास बना रहा।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...