पचपेड़ी

पचपेड़ी पुलिस की कार्यवाही : 40 पाव देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और “चेतना विरुद्ध नशा तथा प्रहार अभियान” के तहत पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पतईडीह मोड़ निवासी विद्या चरण पाटले 45 वर्ष अपने घर के आंगन में बिक्री हेतु अवैध देशी प्लेन शराब छिपाकर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब जब्त किया।

आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाकर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को 16 अगस्त 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्रवण कुमार, सउनि ओमकार बंजारे, आरक्षक प्रशांत महिलांगे, प्रीतम मरावी, गजपाल जांगड़े एवं महिला आरक्षक यशोदा कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...