बिलासपुर

आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर…इलाज के दौरान मौत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम पथराली में एक किसान की जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत की रखवाली के दौरान आवारा मवेशियों को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था। विवाद के बाद किसान ने थाने पहुंचकर शिकायत की थी। पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी। इसके बाद किसान ने घर पहुंचकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पथराली निवासी राजू निर्मलकर 52 वर्ष खेती-किसानी का काम करते थे। उनकी पत्नी शीला निर्मलकर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को राजू रोज की तरह खेत की रखवाली करने गए थे।

इसी दौरान ग्राम बुटेना में कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट से बचने के लिए राजू पास की एक दुकान में छिपने की कोशिश करने लगे। इस दौरान दुकान संचालक ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि इसके बाद बुटेना निवासी राजू, धन्नू, मनमोहन, संदीप, राकेश, आकाश और उनके साथियों ने खेत में मवेशी घुसाने का आरोप लगाते हुए किसान के साथ दोबारा मारपीट की। घटना के बाद राजू हिर्री थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा के अनुसार, किसान की शिकायत पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था।

किसान ने एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दूसरे पक्ष के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना से राजू काफी दुखी थे। घर लौटने के बाद उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सिम्स लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आवारा मवेशियों को लेकर पहले भी हो चुका है खूनी विवाद

आवारा मवेशियों को लेकर करीब एक सप्ताह पहले मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम लिमतरा में भी विवाद हुआ था। किसानों ने चार लोगों पर हमला कर दिया था, जिसमें एक किसान की मौत हो गई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब हिर्री क्षेत्र में भी मवेशियों को लेकर हुए विवाद के बाद किसान की मौत ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते इस विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...