क्राइम बिलासपुर

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा मोटरसायकल चोर…पूछताछ में 5 गाड़ियां हुई बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटरसायकल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर पांच नग मोटरसायकल जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार पेट्रोलिंग टीम द्वारा शनिचरी बाजार स्थित वाल्मीकी चौक के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध हीरो होण्डा पैशन क्रमांक CG 10/U 1741 को रोका गया। चालक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने वाहन चोरी का होना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान विशाल यादव पिता शिव यादव उम्र 23 वर्ष, निवासी गोंडखाम्ही, थाना लोरमी जिला मुंगेली के रूप में की है। पूछताछ में आरोपी ने डीपी कॉलेज के पास से उक्त मोटरसायकल चोरी करना बताया। आगे की जांच में उसने सिविल लाइन और टिकरापारा क्षेत्र से भी चार अन्य वाहन चोरी करना स्वीकार किया। इनमें एक्टिवा क्रमांक CG 10/U 9000, एक्टिवा CG 10/BU 6471, एचएफ डिलक्स CG 10/NB 7004 और एक्टिवा 6G CG 10/BU 6629 शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर ग्राम गोंडखाम्ही से कुल पांच मोटरसायकल बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग एक लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार