पचपेड़ी

नाबालिग प्रेमी की आत्महत्या के 1 माह बाद….नाबालिग प्रेमिका ने भी लगाई फांसी,पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिस्दा निवासी नाबालिग उम्र 16 वर्ष ने बीती रात घर के बगल में बेर के पेड़ पर साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी है इसकी जानकारी सुबह जब लोगो की नींद खुली तब पता चला बेर के पेड़ पर नाबालिग की लाश झूल रही थी।जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी जो मौके पर पहुंच पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

नाबालिक प्रेमी के आत्महत्या से थी दुखी

ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि पिछले माह 13 जुलाई शाम को रायपुर पुलिस ने नाबालिग अविनाश यादव, परमेश्वर यादव और नाबालिग लड़की को रायपुर से बरामद किया था, जो एक मोटरसाइकिल में तीनों रायपुर गए हुए थे, जहाँ ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें पकड़ा था और गाड़ी के दस्तावेज मांगे लेकिन संतोषजनक जवाब नही मिला और उनके साथ नाबालिग लड़की होने से इसकी सूचना संदेह के आधार पर रायपुर पुलिस ने पचपेड़ी पुलिस को दी, जिसके बाद परिजनों को लेकर पचपेड़ी पुलिस रायपुर गई और देर रात उन्हें लेकर वापस लौटी, जिसके बाद आवश्यक पूछताछ के बाद तीनों को उनके परिजनों को सौप दिया गया। लेकिन रविवार 14 जुलाई को सुबह अविनाश यादव ने अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वही इसकी जानकारी मिलते ही नाबालिग लड़की ने भी आत्महत्या करने जहर समझ मल्टी विटामिन सिरप को पी लिया जिसे गम्भीर हालत में मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां इलाज होने के बाद नाबालिग की जान बच गई थी जिसके बाद नाबालिग लड़की की परिजनों ने नाबालिग को अपने परिचित के घर ग्राम मुकुंदपुर छोड़ दिया जिससे वह ठीक से रह सके लेकिन नाबालिग ने कुछ दिनों बाद ही बाड़ी में स्थित कुआं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था जिसके बाद उसे तत्काल कुआ से बाहर निकाल समझाइश देकर वापस उसके घर चिस्दा छोड़ दिया था जिसने बीती रात घर के बगल में लगे बेर के पेड़ पर साड़ी को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।वही इस घटना से पूरे गांव में हंगामा मच गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल