जांजगीर चाँपा

पुलिस को मिली बड़ी सफलता….15 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 चोर और 1 खरीददार गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए थाना बलौदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों और एक खरीददार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 15 नग चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 45 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस ने यह कार्रवाई की। वहीं एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर ग्राम पडरिया निवासी अनिल उर्फ कोंदा गोंड और पिंटू साहू को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बलौदा के सब्जी मार्केट से एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जांजगीर, बिलासपुर, कोरबा और अन्य स्थानों से भी चोरी की 14 और मोटरसाइकिलें चुराने का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिपाकर रखी गई सभी मोटरसाइकिल बरामद की। साथ ही आरोपियों द्वारा एक मोटरसाइकिल शंकर धनुहार, निवासी कोटगढ को बेचने की जानकारी मिलने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 303(1), 331(1), 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव, सउनि प्रतिभा राठौर, प्रआर गजाधर पाटनवार, प्रआर मुकेश यादव, जितेन्द्र परिहार, सहेतर पाटले, आरक्षक ईश्वरी राठौर, श्याम राठौर और प्रहलाद निर्मलकर का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...