बिलासपुर

शादी का झांसा देकर शारिरिक शोषण का मामला, फरार आरोपी तक पहुँची पुलिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शादी का प्रलोभन देकर पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पकड़ने में सिटी कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने मुंगेली जिले से गिरफ्तार किया है मिली जानकारी के अनुसार रैतराकला जिला मुंगेली निवासी राजेंश चन्द्राकर सदर बाजार जगदम्बा ज्वेलर्स के पीछे किराये के मकान मे आवेदिका और आरोपी आजू बाजू के कमरे मे रहते थे। जहा आरोपी अपने कमरे मे शादी का प्रलोभन देकर आवेदिका के साथ शारीरिक संबध बनाता रहा। वह आवेदिका के साथ अपनी बहन की शादी होने के बाद शादी करने का झांसा देकर लंबे समय से दैहिक शोषण कर रहा था।

जब प्रार्थिया ने उसे शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह अपने द्वारा किए शादी के वादे से मुकर गया। जिसके बाद प्रार्थिया आरोपी की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई। जहां घटना को अंजाम देकर फरार आरोपी राजेंश चन्द्राकर की खोजबीन जारी थी। इस बीच सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की आरोपी राजेंश चन्द्राकर रैतराकला आया हुआ है। जिसपर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भारती मरकाम, सउनि. सीता साहू, सउनि विजय राठौर, म0 आर0 प्रियंका सिंह का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी की हत्या कर करंट से मौत का रचा नाटक...पुलिस जांच में खुला राज, पति गिरफ्तार शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त...