रतनपुर

सरेराह लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, दो थाना क्षेत्रों में घटना को दिए थे अंजाम….पुलिस जुटी थी सरगर्मी से तलाश में

जुगनू तंबोली

रतनपुर – विगत 4 नवंबर की रात करीबन 02:00 बजे बिलासपुर से अपने ग्राम उमरमरा थाना – कोटा जा रहे , मुकेश राज , रूपेश कुमार गोंड को भैंसाझार के पास वाहन कार क्र . CG 10 AY 0992 सवार 04 अज्ञात युवकों द्वारा तलवार, चाकू दिखाकर मारपीट कर नगदी रकम 8000 रू . मोबाईल तथा अन्य सामान लूट लिये थे , उक्त मामले में प्रार्थी मुकेश राज की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में  धारा 394 , 506 , 34 भादवि / 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । दिनांक 04.11 . 2021 को सकरी थाना क्षेत्र में भी कार सवार अज्ञात युवकों द्वारा पिकअप वाहन को रोक कर नगदी रकम एवं मोबाईल की लूटपाट की गई थी , लूटपाट की घटनाओं को पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी हेतु निर्देश दिये गये थे , जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा आशीष अरोरा की निर्देशन में थाना प्रभारी रतनपुर- हरविंदर सिंह द्वारा टीम गठित कर त्वरित पतासाजी कर आरोपियों को गिरफतार कर आरोपियों से थाना रतनपुर एवं थाना सकरी के अपराध में प्रयुक्त कार , 02 नग धारदार तलवार , चाकू नगदी रकम , मोबाईल घड़ी कपड़ा एवं कागजात कुल कीमती 06 लाख 50 हजार रू . को जप्त कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है

गिरफ्तार आरोपियों में आकाश सूर्यवंशी पिता राजेन्द्र सूर्यवंशी थाना सरकंडा का आदतन अपराधी है , जिसके खिलाफ पहले भी चोरी व मारपीट के कई मामले सरकंडा थाना में दर्ज है । दीवाली के एक दिन पूर्व ही हुई लूट के दो मामलों का 24 घंटे के अंदर पर्दाफास कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक हरविंदर सिंह , थाना प्रभारी सरकंडा परिवेश तिवारी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक हेमंत सिंह , हेमंत आदित्य , प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार यादव , आरक्षक रामलाल सोनवानी , बलवीर सिंह , दीपक मरावी का विशेष योगदान रहा । .

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ...