बिलासपुर

लॉक डाउन में नशीली दवाओं का सौदागर चढ़ा पुलिस के हत्थे, घूम घूमकर बेच रहा था प्रतिबंधित दवाएं

रमेश राजपूत

बिलासपुर – लॉक डाउन के बीच अवैध शराब के फलफूल रहे कारोबार के बीच शहर में नशीली दवाओं के सौदागर सक्रिय हो गए है। जिसको लेकर सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार को एक युवक को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी को सूचना मिली कि एक युवक भारतीय नगर के पास नशीली दवाए खपाने का प्रयास कर रहा है। मुखबिर की सूचना की पुष्टि होने के बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर उप निरीक्षक शंकर गिरी गोस्वामी के साथ टीम संबंधित सूचना स्थल के लिए रवाना किया गया।

जहां टीम द्वारा सिरगिट्टी सत्यानगर के रहने वाले अमितेश कुमार टण्डन की जांच की गई। जिसमें पुलिस को आरोपी के पास से 68 डिब्बा क्लोनाजेपम टेबलेट बरामद किया गया। पकड़े गए प्रतिबंधित नशीली दवाओं के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाईन के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल