बिलासपुर

भोजपुरी टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा… पिकअप चालक की मौत, अज्ञात वाहन से हुई टक्कर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना हिर्री क्षेत्र अंतर्गत भोजपुरी टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CH 5096 के चालक शिवकुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बिल्हा अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक चालक शिवकुमार साहू पिकअप में खीरा लोड कर कुरूद, धमतरी से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 4:30 बजे भोजपुरी टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन में ही फंस गया।राहगीरों की मदद से चालक को एम्बुलेंस से तत्काल बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को थाने में खड़ा कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया।थाना हिर्री पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS और 281-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,