बिलासपुर

अपराधियों का आतंक: गणेश पंडाल में बैठे युवक से शराब के लिए पैसों की मांग…नही देने पर धारदार हथियार से हमला,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियां थमने का नाम ही नही ले रही है। इसी कड़ी में बीती रात गणेश पंडाल में कुछ युवकों ने पहुंच वहा मौजूद युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया है। मामले में देवनंदन नगर फेस 01 निवासी द्रविड़ दास मानिकपुरी ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि देवनंदन नगर फेस 01 सरकंडा में सार्वजनिक रूप से गणेश बैठाया गया है जिसमें प्रार्थी का छोटा भाई सत्यम दास मानिकपुरी
गुरुवार की रात करीब 09 बजे अपने साथियों और मोहल्ले वालो के साथ गणेश पण्डाल में बैठकर पुजा पाठ एवं भजन किर्तन की तैयारी में जुटा हुआ था। उसी समय सागर, अपने साथीयों के साथ गणेश पण्डाल के पास आकर मेरे छोटे भाई सत्यम मानिकपुरी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। जिन्हे मना करने पर युवकों ने गाली गलौज शुरू करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच सागर अपने जेब में रखे किसी धारदार वस्तु को निकालकर प्रार्थी के भाई पर हमला कर दिया। जिससे प्रार्थी के भाई सत्यम के सिर के दाहिने तरफ चोट लगकर खून निकलने लगा तब पण्डाल पास बैठे अन्य सभी ने बीच बचाव किया। इधर घटना की सूचना पाकर प्रार्थी मौके पर पहुंचा देखा तो उसके भाई के सिर में चोट लगा था। खून निकल रहा था। तब उसे तत्काल श्यामा अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया है। वही मामले में सरकंडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ...