पचपेड़ी

VIDEO:- जोंधरा में गौ तस्करी करते माजदा वाहन जब्त….बजरंग दल कार्यकर्ताओं की तत्परता से मामला उजागर, मवेशियों को किया गया मुक्त,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में बीती रात बजरंग दल वि.हि.प. के कार्यकर्ताओं ने सक्रियता दिखाते हुए गौ तस्करी कर रहे वाहन को पकड़ लिया। प्रार्थी मंजीश सिंह ठाकुर, जो वर्तमान में जिला गौ रक्षा प्रमुख बजरंग दल के दायित्व पर हैं, उन्होंने थाने में लिखित आवेदन देकर पूरी घटना की जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार 4 सितंबर की रात लगभग 10:30 बजे जोंधरा निवासी नारायण पटेल ने सूचना दी कि एक सफेद माजदा वाहन क्रमांक CG 22 R 8647 में बड़ी संख्या में गौवंशों को क्रूरता पूर्वक भरकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सक्रियता दिखाते हुए उक्त वाहन को जोंधरा में रोक लिया। वाहन में लगभग 25 से 30 गौवंश ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे।

वाहन चालक की पहचान सुरेश कुमार पटेल के रूप में हुई, वहीं वाहन मालिक मौके से फरार हो गया। इस बीच, घटना स्थल पर अन्य 6 लोग बाइक से पहुंचे और पकड़े गए वाहन चालक को छुड़ाने का प्रयास किया, किंतु बजरंग दल के सदस्यों ने उन्हें विफल कर दिया। सूचना मिलने पर पचपेडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रार्थी की लिखित शिकायत के आधार पर चालक एवं वाहन मालिक के खिलाफ धारा 11-PRE, 10-LCG, 6-LCG के तहत अपराध दर्ज किया गया, साथ ही चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि क्षेत्र में गौवंश की तस्करी के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों की सतर्कता के चलते बड़ी संख्या में गौवंशों को बचाया गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...