बिलासपुर

सदर बाजार में नकली सोना देकर असली ब्रेसलेट ले गई अज्ञात महिला….सिटी कोतवाली में मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान में ठगी का मामला सामने आया है। अजय ज्वेलर्स के संचालक अजय कुमार शाह ने पुलिस को शिकायत दी है कि दोपहर करीब 1 बजे एक अज्ञात महिला उनकी दुकान पर पहुंची। महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है, जो काले रंग का सलवार सूट पहने हुए थी। महिला ने दुकान में 23 कैरेट का पुराना सोने का ब्रेसलेट दिखाया, जिसका वजन लगभग 19.05 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 65 हजार रुपये बताई गई। महिला ने इस पुराने ब्रेसलेट के बदले नया ब्रेसलेट चुना जिसका वजन 15.04 ग्राम था और उसकी कीमत 1 लाख 86 हजार रुपये थी। महिला नए ब्रेसलेट को लेकर लगभग 2 बजे दुकान से चली गई। कुछ देर बाद जब ज्वेलरी संचालक ने महिला द्वारा दिए गए पुराने ब्रेसलेट की जांच की, तो वह नकली निकला। इस तरह महिला ने नकली सोने का ब्रेसलेट देकर असली सोने का गहना हासिल कर लिया। ठगी का एहसास होने पर दुकानदार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 318(4)-BNS के तहत धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि महिला की पहचान की जा सके। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला बड़ी ही चालाकी से घटना को अंजाम देकर फरार हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- तहसीलदार का नोटिस भी बेअसर! अपनी ही जमीन पर घर बनाने को दर-दर भटक रहा परिवार..कब्जा हटाने म... VIDEO:-  बिलासपुर में फिर मौत बनकर दौड़ी कार, स्कूटी को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर VIDEO मल्हार: घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश रिटायर्ड व्याख्याता का सूना मकान बना चोरों का निशाना..ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ, 50 साल से बसे 100 परिवारों पर बेघर होने का संकट... PM आवास वाले मकानों पर भी चला बेदखली का नोटिस बिलासपुर:- डीजल चोरी कांड में बड़ा खेल! रातभर थाने में रखने के बाद तीन आरोपी छोड़े, प्रेस नोट में बन... VIDEO:-बिलासपुर:- भारतमाला हाईवे पर बड़ा हादसा… अधूरे पुल से हवा में उड़ी कार, 30 फीट नीचे गिरी, चार... 15 दिन से अंधेरे में मल्हार... फूटा जनआक्रोश, बिजली दफ्तर का घेराव, 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं सुधरी व... करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे हुए बेपटरी...टला बड़ा हादसा, जेसीबी का बकेट बना हादसे की वजह? ज... कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर... औरापानी जलाशय में दोस्तों के सामने डूबा 32 वर्षीय युवक, खुशियां पलभर ...