बिलासपुररेलवे

मानसिक रोगी ने आरपीएफ को खूब छकाया, कभी ट्रेन के ऊपर तो कभी ट्रेन के नीचे घुस कर किया परेशान

आलोक

गुरुवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में अजीबोगरीब स्थिति नजर आई । एक मानसिक रोगी के पीछे आरपीएफ के जवान हलाकान होते नजर आएं। अधिकांश रेलवे स्टेशनों की तरह बिलासपुर रेलवे स्टेशन में भी कई मानसिक रोगी अपना ठिकाना बनाए रह रहे हैं ।दिमागी बीमारी के बाद किसी भी ट्रेन से भटक कर यहां पहुंचे मानसिक रोगियों का समुचित इलाज नहीं होने और स्वास्थ्य विभाग एवं एनजीओ द्वारा भी उनकी मदद ना किए जाने की वजह से मानसिक रोगी बिलासपुर स्टेशन को ही अपना घर बना चुके हैं । गुरूवार को ऐसे ही एक मनोरोगी की वजह से आरपीएफ को परेशान होना पड़ा। मनोरोगी के साथ एक बच्चा भी था, शायद वो उसका बेटा होगा। पहले तो मनोरोगी अपने बेटे के साथ एक कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगन पर चढ़कर बैठ गया। उसे ऐसा करते देख यात्रियों ने आरपीएफ को इसकी सूचना दी। जिसके बाद आरपीएफ ने उसे मालगाड़ी से उतारा, लेकिन थोड़ी देर बाद बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची राजधानी एक्सप्रेस के नीचे वही मानसिक रोगी अपने बेटे के साथ घुस कर बैठ गया।

जाहिर सी बात है कि राजधानी एक्सप्रेस के चलने से दोनों की मौत हो सकती थी, लेकिन उन्हें वहां से निकालना आसान काम भी नहीं था । बड़ी मुश्किल से आरपीएफ के जवानों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। तब जाकर राजधानी एक्सप्रेस बिलासपुर से रवाना हो पाई और आरपीएफ ने राहत की साँस ली। गुरुवार को भले ही इन्हें आरपीएफ बाहर निकालने में कामयाब हुई हो, लेकिन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ऐसे ही अन्य कई और मानसिक रोगी मौजूद हैं , जिनके द्वारा भी ,कभी भी ऐसी हरकत की जा सकती। सेंदरी में मानसिक रोग अस्पताल खुलने के बाद कोर्ट द्वारा भी सड़क और स्टेशन पर भटकने वाले मनोरोगिओ को एनजीओ की मदद से अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे ,लेकिन उसका पालन नहीं हो पाया । जिस वजह से रेलवे स्टेशन पर कई मनोरोगियों को घूमते फिरते आसानी से देखा जा सकता है । ऐसे लोग खुद के लिए और दूसरों के लिए भी कभी भी खतरा बन सकते हैं। इसलिए आरपीएफ और रेलवे को इस संबंध में कोई ठोस निर्णय लेने की जरूरत है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...