मस्तूरी

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ युवक…सिम 4G से 5G करने का झांसा देकर 1.21 लाख रुपये खाते से उड़ाए

उदय सिंह

मस्तूरी – साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां ग्राम गतौरा निवासी दीपक कुमार श्रीवास ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। प्रार्थी दीपक श्रीवास 25 वर्ष ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दिनांक 01 सितंबर 2024 को उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को जियो ऑफिस का कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपका नंबर 4G से 5G में अपग्रेड किया जा रहा है। इसी बहाने अज्ञात आरोपी ने उसका मोबाइल हैक कर लिया। आवेदक के अनुसार, खाते की पुष्टि के लिए आरोपी ने पहले उसके खाते से 1 रुपये ट्रांसफर किया। इसके बाद दिनांक 01 अक्टूबर से 04 अक्टूबर 2024 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 1,21,100 रुपये उसके खाते से ऑनलाइन ठगी कर निकाल लिए गए। जब प्रार्थी ने पासबुक अपडेट कराया तो उसे ठगी की जानकारी हुई। घटना की लिखित शिकायत मिलने पर मस्तूरी पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल