बिलासपुर

जगमल चौक के पास छात्र से आई फोन झपट कर भागे बदमाश….कोतवाली में मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। रविवार की रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जगमल चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने एक स्कूली छात्र से महंगा मोबाइल झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल अपने पिता को सूचना दी और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुनाल, जो पब्लिक स्कूल में कक्षा 6वीं का छात्र है, अपने माता-पिता के साथ यामहा शो-रूम के सामने, जगमल चौक स्थित घर में रहता है। 14 सितंबर की रात करीब 8 बजे वह अपनी दादी के घर गया था। लौटते समय जब वह चॉकलेट किड्स स्कूल के सामने पहुंचा, तभी पीछे से पेशन मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक आए और उसके हाथ से एप्पल आईफोन 15 (ब्लैक, 128 जीबी) झपटकर तोरवा की ओर भाग निकले। मोबाइल की कीमत करीब 41 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना से घबराए छात्र ने तुरंत अपने पिता सन्नी केसरी को सूचना दी और उनके साथ थाने पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। शहर में लगातार हो रही स्नैचिंग वारदातों से आमजन में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,