मस्तूरी

मस्तूरी में बिजली फिटिंग के दौरान हादसा, मजदूर की मौत,मकान मालिक पर लापरवाही का मामला दर्ज

उदय सिंह

मस्तूरी – निर्माणाधीन हार्डवेयर दुकान में बिजली फिटिंग का काम करते समय हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने पर मामला दर्ज किया है।थाना मस्तूरी पुलिस के अनुसार मृतक हेमंत टण्डन पिता बालाराम टण्डन उम्र 31वर्ष निवासी मस्तूरी, अवनिंद्र केशरवानी की मस्तूरी स्थित निर्माणाधीन केसरवानी हार्डवेयर दुकान में दिनांक 26/6/2025 को दोपहर बिजली वायरिंग कर रहा था। काम के दौरान हेमंत 10 ,12 फिट की घोड़ीनुमा सीढ़ी पर चढ़कर छत में पंखे की वायरिंग कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जांच में सामने आया कि दुकान मालिक अवनिंद्र केशरवानी ने किसी भी प्रकार का सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराया था और सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही बरती गई थी। पुलिस ने मामले में धारा 105 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
डिवाइडर से टकराई स्कूटी... युवक की दर्दनाक मौत, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, बिलासपुर : फ्रिज ब्लास्ट से घर में लगी आग... भयावह हादसे में बुजुर्ग महिला जिंदा जली बिलासपुर: लावारिस टाटा मिनी ट्रक से 40 किलो गांजा बरामद....गुप्त चेम्बर से की जा रही थी तस्करी दुकान के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी... पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मस्तूरी क्षेत्र से वाहन ब... मूर्ति अनावरण व भूमि पूजन के साथ मनाया गया राष्ट्र संत गाडगे जी महाराज का 150वां जन्मोत्सव मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा...14 लाख के 16 आईफोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मल्हार में ठेठवार यादव समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न... एकता और सद्भाव का दिया संदेश बच्चा चोर की अफवाह के बीच पुलिस के हत्थे चढ़ी ठगी और चोरी की आरोपी...भीख मांगने वाली 3 महिलाओं को ग्... रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क...