बिलासपुर

महापौर प्रत्याशी रेवती यादव बनीं जनता की पहली पसंद…जनसंपर्क में मिल रहा समर्थन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शिवसेना की तीर-कमान छाप से महापौर पद की उम्मीदवार रेवती यादव को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। आज जब वे किला वार्ड में जनसंपर्क अभियान के तहत पहुंचीं, तो लोगों ने उन्हें अपार स्नेह और आशीर्वाद दिया। स्थानीय निवासियों ने कहा कि वे इस बार बिलासपुर नगर निगम के लिए रेवती यादव को ही चुनेंगे, क्योंकि वे पढ़ी-लिखी और योग्य प्रत्याशी हैं।रेवती यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य बिलासपुर को सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से विकसित करना है।

वे केंद्र सरकार से अनुदान और राज्य सरकार से विशेष पैकेज की मांग करेंगी, साथ ही नगर निगम की आय का सदुपयोग करके शहर के विकास कार्यों को गति देंगी। उनका संकल्प है कि वे बिलासपुर को 100 स्मार्ट सिटी में पहला स्थान दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी।उन्होंने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने का भी वादा किया। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, बिल भुगतान और कर प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। बाजार व्यवस्था को सुधारने के साथ ही बेरोजगार युवाओं को उनके रुचि के अनुसार प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई, दोना-पत्तल, मसाला उद्योग, अगरबत्ती निर्माण और ब्यूटी पार्लर कोर्स जैसी योजनाएं शुरू की जाएंगी, जिससे वे हर महीने 8 से 10 हजार रुपये की आय अर्जित कर सकें।रेवती यादव ने कहा,

“मैं बिलासपुर की बेटी हूं और अपना संपूर्ण जीवन शहर के विकास के लिए समर्पित करूंगी।” उन्होंने ओबीसी वर्ग के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें मूल ओबीसी होने का लाभ मिलना चाहिए। जनता को पार्टी नहीं, प्रत्याशी को चुनने पर ध्यान देना चाहिए।उन्होंने यह भी घोषणा की कि सभी पार्षदों और शासकीय कर्मचारियों के लिए शहर में आवासीय सुविधाओं की व्यवस्था करना उनकी प्राथमिकता होगी। जनसमर्थन से उत्साहित शिवसेना कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष, प्रमुख पदाधिकारी, समाजसेवी और व्यापारी वर्ग के लोग भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला विमल गुटखा के लिए मां से मांगे पैसे..नहीं मिले तो पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, डभरा में कलयुगी ब... अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक... ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना