बिलासपुर

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण…प्राचार्य और शिक्षक मिले नदारद, फिर कलेक्टर ने..

रमेश राजपूत

बिलासपुर – स्वच्छता एवं सेवा अभियान के तहत तखतपुर विकासखण्ड के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज हाई स्कूल हरदी का अचानक दौरा किया। जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल भी दौरे में साथ थे। बिना अवकाश स्वीकृति के प्रभारी प्राचार्य रमेश साहू एवं शिक्षक निर्मल शर्मा नदारद पाये गये। उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। स्कूल के अंदर और बाहर गंदगी का आलम देख कलेक्टर बेहद नाराज हुए।

उन्होंने विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर संपूर्ण परिसर को साफ-सफाई करने की सख्त लहजे में हिदायत दी। कलेक्टर ने बच्चों की कक्षा में पहुंचकर शिक्षा गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। कक्षा नवमीं में सामान्य अंग्रेजी और दसवीं में गणित की पढ़ाई हो रही थी। पूछताछ में सामान्य से सवालों के जवाब बच्चे नहीं दे पाए। अंग्रेजी की लाईनें ठीक से पढ़ने एवं हिज्जे में उन्हें दिक्कतें हो रही थीं।

कक्षा दसवीं में बच्चों को कलेक्टर ने पाईथागोरम नियम की सरल व्याख्या कर समझाए। कलेक्टर ने बच्चों से उनके भावी केरियर की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर उसे प्राप्त करने में लग जाइए। सफलता जरूर हाथ लगेगी। देश एवं समाज में जितने भी बड़े लोग हुए हैं,

सबने जीवन की शुरूआत में ही सपने देखे और उसे प्राप्त करने के लिए जी-तोड़ मेहनत किया। स्कूल के अलावा घर में भी पाठ को दुहराने की सलाह कलेक्टर ने दी। कलेक्टर ने पढ़ाई के साथ शारीरिक स्वास्थ्य एवं खेल कूद के साथ भी जीवन में संतुलन बनाने की जरूरत बताई।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...