रायपुर

छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान : नवनीत कौर सलूजा बनी “आओ बनिए गुरसिख प्यारा” की विजेता

रमेश राजपूत

रायपुर – रायपुर से नवनीत कौर सलूजा ने विश्व-प्रसिद्ध टीवी क्विज शो “आओ बनिए गुरसिख प्यारा” के सीज़न 37 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। यह एपिसोड रविवार, 21 सितम्बर 2025 को प्रसारित होगा ।
पिछले एपिसोड (14 सितम्बर) में समय समाप्त होने के कारण आगे नहीं बढ़ पाने के बाद, इस बार उन्होंने अद्भुत आत्मविश्वास, तीव्र स्मरण शक्ति और गहरी समझ का परिचय देते हुए सभी चरणों को सफलता पूर्वक पार किया और इतिहास रच दिया। नवनीत कौर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पाठ और गुरु इतिहास का गहन अध्ययन करने का विशेष शौक है।

नवनीत कौर सलूजा का विशेष संदेश

“अकालपुरख का शुकराना करते हुए मुझे बहुत ख़ुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि मुझे इस विश्वव्यापी गुरमत क्विज़ कॉम्पिटीशन में पार्टिसिपेट करने का अवसर मिला। इस कंपीटिशन की तैयारी करते-करते मुझे गुरु इतिहास के बारे में बहुत नई-नई जानकारियाँ मिलीं। देश के कोने-कोने में सिखों ने अपनी जीत का परचम लहराया है, यह देखकर अपनी सिखी मान महसूस होता है। मैं सिख समुदाय के हर सदस्य से निवेदन करना चाहूंगी कि वे भी इस तरह के गुरमत कम्पटीशन में जुड़ें और अपने बच्चों को भी जोड़ें ताकि वे भी सिख इतिहास से अचीवर्स और गुरबाणी से जुड़कर एक अच्छी गुरसंगत कायम कर सकें।”

आभार और प्रेरणा

विजेता बनने के बाद नवनीत कौर सलूजा ने अपने पति गुरप्रीत सिंह, परिवार और पूरी टीम का तहे दिल से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि पूरे समाज की जीत है। इस अवसर पर खरसिया के प्रेम सिंह सलूजा ने भी कहा कि यह पूरे सिख समाज के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने सभी बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में आगे बढ़ने और हिस्सा लेने का आशीर्वाद एवं प्रोत्साहन दिया। नवनीत कौर सलूजा की यह ऐतिहासिक सफलता रायपुर, छत्तीसगढ़ और पूरे सिख समाज के लिए गर्व का विषय है, जो आने वाली पीढ़ियों को गुरमत ज्ञान व अध्यात्म की राह पर प्रेरित करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,