बिलासपुर

पुलिस की बेवजह पिटाई का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद तारबाहर टीआई लाइन अटैच….पेट्रोल पंप कर्मचारी पर निकाला था गुस्सा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- लॉक डाउन के दौरान कड़ाई से नियमो का पालन कराने निकली पुलिस का गुस्सा पेट्रोल पंप कर्मचारी पर निकल गया, जहाँ ड्यूटी में तैनात टीआई और जवान ने बुरी तरह से उसकी पिटाई कर दी, बाद में इस पुलिसिया पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई, जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच के निर्देश दिए है तब तक के लिए थाना प्रभारी तारबाहर को लाइन में अटैच कर दिया गया है।

दरअसल लिंक रोड स्थित बुखारी पेट्रोल पम्प का है, जहां दो युवक स्कूटी से पेट्रोल भराने आए थे, वहां ड्यूटी पर तैनात तारबहार थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार और एक पुलिसकर्मी ने डंडे से उनकी पिटाई कर दी, जैसे-तैसे युवक भागे, तो पुलिसकर्मियों ने पेट्रोल पंप में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी की भी ताबड़तोड़ डंडे से पिटाई की, शिकायत मिलने के बाद एसपी प्रशांत अग्रवाल ने तत्काल तारबहार थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार को लाइन अटैच कर दिया है,

इसके साथ ही पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सीएसपी सिविल लाइन को दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...