मस्तूरी

अवैध रेत परिवहन में लगे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत….दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीण हुए आक्रोशित

उदय सिंह

मस्तूरी– शनिवार को अवैध रेत परिवहन में लगे एक तेज रफ्तार हाईवा ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार रोड पर ग्राम टिकारी के पास हुई है, जहाँ टिकारी निवासी बसन्त भार्गव घर से मस्तूरी की ओर जाने बाइक क्रमांक सीजी 10 ए वाय 1276 से निकला था, लेकिन जैसे ही वह स्कूल के पास पहुँचा था,

जोन्धरा की ओर से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में लगे हाईवा क्रमांक सीजी 10 ए वाय 8877 ने ग्रामीण को अपनी चपेट में लिए और सड़क से नीचे घसीटते हुए ले गया, जिससे ग्रामीण की पहिए के नीचे आने की वजह से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिन्हें शांत करने पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस ने हाईवा को क्रेन से बाहर निकालकर शव को बरामद कर लिया है और पीएम के लिए भेज दिया गया, वही हाईवा को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल