बिलासपुर

मधुबन शराब दुकान में चोरी…. 76 हजार की नगदी और शराब ले गया अज्ञात चोर,

उदय सिंह

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन नारियल कोठी स्थित शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान में बीती रात अज्ञात चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटना का खुलासा तब हुआ जब दुकान सुपरवाइजर मिनेश कुमार दिनकर, निवासी अशोक बिहार 28 सितम्बर की सुबह रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे। सुपरवाइजर ने बताया कि 27 सितम्बर की रात करीब 10 बजे तक दुकान बंद कर कर्मचारी घर चले गए थे। अगले दिन सुबह दुकान खुलने पर पता चला कि दुकान का रोशनदान टूटा हुआ है। संदेह होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें रात करीब 11:34 बजे एक अज्ञात व्यक्ति को रोशनदान तोड़कर दुकान के अंदर घुसते हुए देखा गया। चोर ने अंदर प्रवेश कर कैश काउंटर में रखे 68,780 रुपये नगद और अंग्रेजी शराब की कई बोतलें चोरी कर लीं।जिनमें ब्लेकेन व्हाइट, आईबी, मैकडावल नंबर वन, मैडआफ, ड्रक-11,000 बियर और सिम्बा बियर शामिल हैं। चोरी गई शराब की कुल कीमत लगभग 7,220 रुपये आंकी गई है। इस प्रकार नगदी और शराब मिलाकर कुल 76 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सुपरवाइजर ने इसकी सूचना तुरंत आबकारी विभाग के अधिकारियों को दी और फिर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।बताया जा रहा है कि जिस समय चोरी हुई उस दौरान दुकान पूरी तरह बंद थी और सुरक्षा का जिम्मा कर्मचारियों के जाने के बाद खाली रह गया था। लगातार हो रही इस तरह की चोरी की घटनाओं से शराब दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...